लोकप्रिय हो रही हैं फेसबुक की ये क्लोन साइट्स।

क्लोन का अर्थ होता है कॉपी या नक़ल। सोशल साइट्स के क्लोन या कॉपी कुछ देशों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
फेसबुक जैसी प्रमुख सोशल साईट की क्लोन साइटें भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इनमे से कुछ साइटें न सिर्फ दिखने में बल्कि फीचर्स के लिहाज से भी मशहूर सोशल साईट फेसबुक जैसी ही दिखती हैं। इनमे से कुछ साइटें तो कुछ देशों में फेसबुक से भी ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं। उदाहरण के तौर पर ईरान में "फेसनामा" और रूस में "वकॉन्तकते" सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।

आइए जानते हैं इस प्रकार की क्लोन साईटों के बारे में....

1• श्याओनेई (Xiaonei)
यह चीन में फेसबुक की क्लोन साईट है। इस सोशल साईट पर अंग्रेजी के बजाय चीन की मदारिन भाषा का  इस्तेमाल किया गया है। श्योओनेई का दावा है की इसके 16 करोड़ सक्रिय यूज़र्स हैं। इसके संस्थापक वेंगजिंग हैं। इस साईट का इस्तेमाल करने के लिए www.renren.com पर विजिट किया जा सकता है।

2• हेनेइ (hainei)
श्योओनेई के संस्थापक वेंगजिंग ने 2006 में अपनी साईट को बेचकर फेसबुक की दूसरी क्लोन साईट हेनेई को बनाया। वेंगजिंग के अनुसार इसमें फेसबुक से भी बेहतरीन फीचर्स शामिल किये गए हैं।

3• वकॉन्तकते (VKontakte)
यह रूस में फेसबुक की क्लोन साईट है। यहाँ इसकी गिनती सबसे लोकप्रिय सोशल साईट्स में होती है। इसे 2006 में लाँच किया गया। इसके नाम वकांन्तकते का हिंदी अर्थ  'संपर्क में बने रहना ' है। इसकी लोकप्रियता का पता इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में इसके 30 करोड़ रजिस्टर्ड
यूज़र्स हैं। इसका इस्तेमाल www.vk.com पर जाकर किया जा सकता है।

4• स्टडीवीज़ेड डॉट नेट (studivz.net)
यह जर्मनी में फेसबुक की क्लोन साईट है। फेसबुक की तरह नीला रंग न देकर इसे लाल रंग दिया गया है।  इसके न्यूज़ फीड और चैट फीचर्स बिलकुल फेसबुक जैसे ही है। इसके 1.5 करोड़ यूज़र्स हैं। इसके इस्तेमाल के लिए www.studivz.net पर जा सकते हैं।

5• फेसनामा (facenama)
ईरान में लोकप्रिय फेसबुक की इस क्लोन साईट का नाम ही फेसबुक के नाम पर ही रखा गया है। ईरान में 2013 से फेसबुक के बैन होने के कारण यह साईट सबसे अधिक लोकप्रिय सोशल साईट है।

यही नहीं यूट्यूब और ट्वीटर की भी क्लोन साइट्स काफी फलफूल रही हैं। भारत के ही अरविन्द कुमार की कंपनी 'अगरिया' ने दूसरी साइट्स के क्लोन बनाने के 20 से 50 हज़ार रूपये बतौर फीस लिए थे।
अरविन्द कुमार ने 2006 में ट्वीटर की क्लोन साईट बनाई थी।

No comments:

Post a Comment